शारदा चौक जांजगीर में हुआ राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन,प्रदेश भर से आये कवियों ने किया जांजगीर का तारीफ,,

शारदा चौक जांजगीर में हुआ राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन,प्रदेश भर से आये कवियों ने किया जांजगीर का तारीफ,,
जांजगीर-चाम्पा। संवाददाता – कृष्णा टण्डन। सत्यम नवदुर्गा सेवा समिति जांजगीर शारदा चौक में राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन 11 अक्टूबर को जांजगीर चांपा क्षेत्र के विधायक ब्यास कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश पैगवार के अध्यक्षता, वरिष्ठ साहित्यकार ईश्वरी यादव, प्रवर्तक सजल विधा, विजय राठौर छंद एवं सजल गुरु के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस राज्य स्तरीय कवि सम्मलेन के आमंत्रित कवियों में पद्मलोचन शर्मा मुंहफट राजनंदगांव के शानदार संचालान एवं हास्य व्यंग्य कवि सुरेश पैगवार जांजगीर के संयोजन में शानदार कवि सम्मलेन संपन्न हुआ | प्रसिद्ध हास्य कवि गजराज दास महंत- दुर्ग, डॉ अशोक आकाश बालोद, संतोषी महंत श्रद्धा कोरबा, प्रियंका गुप्ता प्रिया रायगढ़, शायर अनीस अरमान सक्ती, संतोष कश्यप गीतकार जांजगीर, सतीश सिंह गीतकार जांजगीर, उमाकांत टैगोर युवा गीतकार और दयानंद गोपाल नई कविता रहे। राज्य स्तरीय कवि सम्मलेन के प्रायोजक- दीवान ज्वेलर्स संचालक तिलक महंत, ज्ञानोदय-केशरी-त्रिवेणी स्कूल- बी.एड.-फार्मेसी संचालक डॉ. सुरेश यादव, गगन मोटर्स संचालक नरेश पैगवार, महेश मेडिकोज संचालक हर्ष पालीवाल, के.जी.एन. प्रिंटर्स एंड फ्लेक्स संचालक मो. आरिफ खान रहे। राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन में कोरबा से पधारे गीत गजल कवित्री संतोषी महंत श्रद्धा ने मां सरस्वती वंदना करके कवि सम्मेलन की शुरुआत की, वहीं रायगढ़ से पधारी गीत ग़ज़ल की मल्लिका प्रियंका गुप्ता प्रिया ने प्रेम रस पर गीत पढ़कर समां बांध दिया, कवि सम्मेलन का संचालन राजनांदगांव से पधारे हास्य कवि पदमालोचन शर्मा मुंहफट ने किया, दुर्ग के हास्य कवि गजराज दास महंत ने हास्य कविता से श्रोताओं को लोटपोट करा दिया, बालोद के हास्य कवि डॉक्टर अशोक आकाश, जांजगीर के गीतकार प्रसिद्ध गीतकार सतीश सिंह, छंदकार संतोष कश्यप ने शानदार रचनाएँ पढ़ी, शक्ति से पधारे शायर अनीश अरमान ने उम्दा गजल पढ़े, गीतकार उमाकांत टैगोर, नई कविता रचनाकार दयानंद गोपाल, हास्य व्यंग्य कवि सुरेश पैगवार द्वारा अपने अपने विधा में कविता,गीत, गजल एवं उत्कृष्ठ रचना के माध्यम से कवि सम्मेलन को ऊंचाई तक पंहुचाया | उसी मंच पर कवि सम्मेलन के पूर्व प्रदेश के उत्कृष्ट मिमिक्री कलाकार अनूप श्रीवास्तव द्वारा विभिन्न राजनेताओं, फिल्मी कलाकारों की आवाज में मिमिक्री का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के पूर्व समिति के नरेश पैगवार, विजय गढ़वाल, कमलेश ताम्रकार, सोनू करके, सुनील गढ़ेवाल, नरेश महतो, शनि प्रधान, देवा यादव, कार्तिक रत्नाकर, शनि डोंगरे, लव डोंगरे, राहुल कारके, वीरू गढ़ेवाल, मुकेश यादव, सचिन डोंगरे, प्रवीन प्रधान, हरीश गढ़ेवाल, राजा चौरसिया, नविन ताम्रकार, लक्की आदि ने अतिथियों एवं कवियों का शाल, श्रीफल एवं पुस्तक भेटकर पुष्प माला पहना कर स्वागत किए। इस कार्यक्रम में शिक्षक प्रताप दास महंत जी दीवान ज्वेलर्स एवं संगीतकार रामजी सूर्यवंशी जी का विधायक महोदय के हाथो सम्मानित किया गया तथा वैधराज मोहित राम लाठिया नूतन कालोनी जांजगीर द्वारा अवुर्वेद पर लिखे पुस्तक का विमोचन किया गया। कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से दिनेश शर्मा पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस, रफीक सिद्धकी, विवेक सिसोदिया, प्राचार्य सुरेश यादव, नवनीत सिंह राठौर, पी डी महंत, राम जी सूर्यवंशी, रूप विलास चौरसिया, अशोक सोनवानी आदि साहित्य प्रेमियों के साथ भारी संख्या में नागरिक गणों ने कवि सम्मेलन का आनंद उठाया कार्यक्रम के बीच में ही विधायक ब्यास कश्यप के सुपुत्र डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप के जन्मदिवस के उपलक्ष में केक काट कर प्रसाद वितरण किया गया।