अकलतराछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
फेसबुक में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अकलतरा। मामले का विवरण आरोपी देवव्रत उपाध्याय के द्वारा फेसबुक में भारत के महापुरुष संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 519/2025 धारा 299 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, एएसआई बी पी खांडेकर, आरक्षक भूषण राठौर, जयप्रकाश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।




