जांजगीर में कांग्रेस जनों ने मनाया संविधान दिवस

जांजगीर। जिला कांग्रेस कमेटी के संयोजकत्व में 26 नवंबर को संविधान दिवस के तत्वाधान में जांजगीर पुराना कचहरी चौक के पास स्थित भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर, मोमबत्ती, अगरबत्ती प्रज्वलित किया गया, तत्पश्चात जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार के नेतृत्व में भारत के संविधान के उद्देशिका का सामूहिक पठन किया गया। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा विधानसभा के विधायक ब्यास कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत का संविधान सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए पवित्र ग्रंथ है भारतीय संविधान के बदौलत ही भारत में कई भाषा, अलग-अलग राज्यों के परिवेश के बावजूद भारत देश एकजुट होकर विश्व शक्ति बनने के लिए आतुर है वर्तमान परिवेश में हम सब नागरिकों का कर्तव्य है की भारतीय संविधान का सम्मान एवं आत्मसात करें कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर परस शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, वरिष्ठ कांग्रेसी देवेश सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक सिद्धकी, विवेक सिसोदिया, जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, सेवादल के जिला अध्यक्ष देव कुमार पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के अध्यक्ष शत्रुहम दास महंत, जिला कांग्रेस महामंत्री ऋषिकेश उपाध्याय, सुखराम गरेवाल,संतोष गढ़वाल बबई, अनिल चौरसिया, रफीक खान, मुस्कान परवीन, चुन्नू थवाईत, राजकुमार ताम्रकार, सनत डहरिया, शांति कुमार साहू, सफीक खान, प्रदीप यादव, चूड़ामणि गढेवाल, सतीश कश्यप, कमलेश ताम्रकार, रामसनेही, अतिक कुरैशी, विजय सूर्यवंशी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।