ब्रेकिंग न्यूज़

ओडिशा में रेप पीडि़ताओं ने आरोपी व्यक्ति की हत्या कर शव जलाया

भुवनेश्वर। ओडिशा के गजपति जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थानीय महिलाओं ने मिलकर एक व्यक्ति की पहले हत्या की, उसके बाद उसका शव जला दिया।
महिलाएं व्यक्ति द्वारा बार-बार किए जा रहे अपमानजनक व्यवहार और यौन दुराचार के इतिहास से नाराज थीं। मृतक व्यक्ति रेप का आरोपी भी रहा है।
मृतक की पहचान कुईहुरू गांव निवासी 60 वर्षीय काम्बी मलिक के रूप में हुई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी काम्बी ने 2 जून की रात को गांव की 52 वर्षीय विधवा महिला का रेप किया था। वारदात के समय महिला घर में अकेली थी।
इसके बाद जब महिला ने यह बात गांव की अन्य महिलाओं ने बताई तो उन्होंने उसका अंत करने की सोची।
3 जून की रात सभी महिलाएं उसके घर पहुंच गई और कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद गांव से 2 किलोमीटर दूर जंगल में शव जला दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना को 3 जून को अंजाम दिया गया था। उस समय काम्बी घर में अकेले थे और परिवार के अन्य सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे।
घटना के बाद 5 दिन बाद उनके परिजनों ने मोहना पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू की तो गांव से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित एक जंगली इलाके से काम्बी का आधा जला हुआ शव बरामद किया।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक काम्बी के आचरण को लेकर गांव में तनाव था। आरोप है कि उसने कई विधवा और बुजुर्ग महिलाओं का यौन उत्पीडऩ किया था।
काम्बी को कई बार चेतावनी दी चुकी थी। महिलाएं भी सामाजिक लोक-लाज की डर से कुछ नहीं बोल रही थीं।
पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें जेल भेज दिया गया है।
काम्बी जादू-टोना करता था और स्वयंभू चिकित्सक भी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!