रायपुर

शिवराज ने कहा-किसान हित सर्वोपरि, नकली खाद और कीटनाशक को लेकर बनेगा कानून

रायपुर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जो लोग नकली खाद और कीटनाशक का व्यापार कर रहे हैं, उन पर भी अब सरकार सख्ती करने जा रही है। पहले के कानून में ऐसे आरोपियों पर थोड़ा बहुत जुर्माना होता था। अब जो कानून बनेगा उसके तहत जो भी लोग नकली खाद और कीटनाशक के धंधे में लिप्त पाए जाएंगे सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर क्लाइमेट के हिसाब से होने वाली सलों पर काम कर रहा है। ताकि जिन इलाकों में पैदावार कम है उस जगह पर कौन सी फसल अच्छी तरह से होगी इस पर काम किया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते में किसानों के हितों की रक्षा के महत्व पर जोर दिया गया है, जो ग्रामीण विकास और कृषि कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा। किसानों की सेवा हमारे लिए भगवान की पूजा है, इसलिए हम कोई भी समझौता दुनिया के किसी भी देश से करेंगे, तो भारत की कृषि और किसानों के हितों को सुरक्षित रखते हुए ही करेंगे। किसान हित सर्वोपरि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!