ब्रेकिंग न्यूज़

दो बेटियों संग जंगल की गुफा में मिली रूसी महिला, पुलिस पहुंची तो खुला 8 साल पुराना राज

कारवार कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोकर्ण में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आध्यात्मिक शांति की तलाश में भारत आई एक रूसी महिला अपनी दो मासूम बेटियों के साथ पिछले दो हफ्तों से जंगल के बीच एक गुफा में रह रही थी। हाल ही में हुए भूस्खलन के बाद गश्त कर रही पुलिस को जब इसका पता चला, तो एक और चौंकाने वाली बात सामने आई कि महिला का वीजा 8 साल पहले ही खत्म हो चुका था।
पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब एक भूस्खलन के बाद सर्कल पुलिस इंस्पेक्टर श्रीधर की टीम रामतीर्थ की पहाडिय़ों में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक सुनसान जगह पर कपड़े सूखते हुए दिखे। संदेह होने पर जब पुलिसकर्मी झाडिय़ों के बीच से होते हुए एक प्राकृतिक गुफा तक पहुंचे, तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए।
गुफा के भीतर, नीना कुटिना उर्फ मोहिनी नाम की रूसी महिला अपनी दो बेटियों, प्रेया (6) और अमा (4) के साथ रह रही थी। उसने गुफा में एक रुद्र की मूर्ति स्थापित कर रखी थी और दिनरात पूजा और ध्यान में लीन रहती थी।उत्तर कन्नड़ के एसपी एम. नारायण ने बताया कि जांच में पता चला कि नीना बिजनेस वीजा पर भारत आई थी और उसका वीजा 2017 में ही समाप्त हो गया था। वह गोवा के रास्ते गोकर्ण पहुंची थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से बहुत प्रभावित है और साधना के लिए यहां रह रही थी। पुलिस इस बात से हैरान थी कि खतरनाक जंगली जानवरों और ढलानों वाले इलाके में वह अपनी बच्चियों के साथ इतने दिनों तक बिना किसी मदद के कैसे सुरक्षित रही।पुलिस ने महिला और उसकी दोनों स्वस्थ बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकालकर गोकर्ण में ही एक साध्वी द्वारा चलाए जा रहे आश्रम में ठहराया है, जहां उनके रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। स्थानीय एनजीओ की मदद से रूसी दूतावास से संपर्क साधा गया है और महिला को बेंगलुरु ले जाकर वापस उसके देश डिपोर्ट करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!