जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया हिंदी दिवस :- एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज का जश्न

जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में 13 सितंबर को हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ कक्षा छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया निबंध प्रतियोगिता का विषय एकता और संस्कृति गौरव की वैश्विक आवाज था।
हिंदी भाषा दुनिया भर में लोगों को जोड़ने और एकता बनाने का एक महत्वपूर्ण जरिया है। यह न केवल हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर और गर्व का प्रतीक है, बल्कि दुनिया भर में इसे अपनाया जा रहा है। हिंदी भाषा एक ऐसी शक्ति है जो विभिन्न संस्कृतियों देश और लोगों के बीच सामूहिकता और गौरव का संदेश फैलती है। यह थीम हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार भाषाई गौरव और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं यह थीम हिंदी भाषा की वैश्विक भूमिका को दर्शाती है जिसमें इसके माध्यम से सांस्कृतिक एकता और गौरव को बढ़ावा दिया जाता है।
“महात्मा गांधी” के शब्दों में किसी राष्ट्र की संस्कृति उसके लोगों के हृदय और आत्मा में निवास करती है।” हिंदी भारत की आत्मा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके माध्यम से हम अपनी संस्कृति और मूल्यों को विश्व के साथ साझा कर सकते हैं”।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सफा अंजुम द्वितीय स्थान आभा तृतीय स्थान जैनी खूंटे, हाफिज खातून को प्राप्त हुआ। प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दिया गया एवं छात्रों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष डॉक्टर सचिन यादव ,डायरेक्टर डॉक्टर गिरिराज, प्रिंसिपल डॉक्टर संजय कुमार सारंगी,श्रीमती रीना शर्मा,कैंपस प्रिंसिपल रंजन साहू वाइस प्रिंसिपल चूड़ामणि एग्जाम इंचार्ज उमाकांत राउल, रूबी दास पर्यवेक्षक चंद्र राम बरेठ सर और समाज शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे है।