ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी स्कूल में मां सरस्वती को कपड़े से ढका, फिर उड़ाई चिकन-मटन की दावत; मीडिया को देखते ही प्रिंसिपल फरार

सूरत। गुजरात के सूरत जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षा के मंदिर को अपमानित करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ रविवार को न केवल मांसाहारी पार्टी का आयोजन किया गया, बल्कि स्कूल परिसर में स्थापित विद्या की देवी मां सरस्वती की मूर्ति को भी कपड़े से ढक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जब मीडिया मौके पर पहुंची, तो प्रिंसिपल समेत स्कूल का पूरा स्टाफ और आयोजक वहां से फरार हो गए।
यह पूरा विवाद गोडादरा स्थित शिक्षण समिति द्वारा संचालित एक सरकारी स्कूल का है। जानकारी के अनुसार, स्कूल में 1987 से 1991 के बीच पढ़े तेलुगू समाज के पूर्व छात्रों ने एक ‘गेट-टुगेदरÓ कार्यक्रम के लिए स्कूल परिसर का इस्तेमाल किया। इस पार्टी में चिकन और मटन पकाया और परोसा गया। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल भी वहां मौजूद थे और उनकी देखरेख में ही यह सब हुआ।
स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि सभी लोग सुबह ही आ गए थे, जिसके बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मामले ने तूल पकड़ा तो शिक्षण समिति भी हरकत में आई। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कपाडिय़ा और प्रवक्ता विनोद गजेरा ने बताया कि उनकी स्कूल के प्रिंसिपल से बात हुई है और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा, सोमवार को इस मामले में समिति की एक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें पूरी जांच के बाद प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त और उचित कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि स्कूलों में इस तरह की पार्टी का यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ महीने पहले बिहार के भभुआ जिले से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां 11 शिक्षकों ने स्कूल के अंदर ही चिकन बनाकर खाया था। इस पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कर सभी 11 शिक्षकों को निलंबित कर दिया था। अब सूरत की इस घटना ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!