अकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमखेलजांजगीर-चांपादुर्ग संभागबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागरायपुर संभागसरगुजा संभाग

भाजपा ने किया संगठन विस्तार, हेतराम देवांगन को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी, सिवनी गांव में खुशी की लहर,,

भाजपा ने किया संगठन विस्तार, हेतराम देवांगन को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी, सिवनी गांव में खुशी की लहर

जांजगीर-चांपा। ब्यूरो रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार और प्रकोष्ठों के पुनर्गठन के क्रम में शक्ति विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश सह-संयोजक, बुनकर प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़, हेतराम देवांगन को बुनकर प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की अनुमति एवं समिति की अनुशंसा से की। इस निर्णय के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह और हर्ष का वातावरण है।

चांपा के समीप बसे सिवनी गांव के निवासी हेतराम देवांगन, लंबे समय से भाजपा संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। उनकी संगठनात्मक दक्षता, व्यवहार कुशलता, नेतृत्व क्षमता और निरंतर सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से बुनकर प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह देव तथा संगठन महामंत्री पवन साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हेतराम देवांगन की मेहनत, सरलता और समर्पण ने उन्हें संगठन का मजबूत स्तंभ बनाया है।

हेतराम देवांगन शुरुआत से ही भाजपा में सक्रिय रहे हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी निरंतर योगदान देते आए हैं। उनकी जमीन से जुड़ी कार्यशैली और जनसंपर्क क्षमता ने उन्हें क्षेत्र में लोकप्रिय बनाया है। उनकी नियुक्ति से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह की लहर देखने को मिल रही है।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!