ग्राम गतवा में 19 लाख की सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमिपूजन एवं विधायक निधि से PDS गोदाम का लोकार्पण
ग्रामीणों में उत्साह का माहौल,

ग्राम गतवा में 19 लाख की सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमिपूजन एवं विधायक निधि से PDS गोदाम का लोकार्पण:
जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। ग्राम गतवा में 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसी क्रम में विधायक निधि से निर्मित PDS गोदाम का औपचारिक लोकार्पण भी संपन्न हुआ। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। स्थानीय विधायक ने भूमिपूजन के बाद संबोधित करते हुए कहा, “दो वर्ष पूर्व क्षेत्र में विकास की जो बुनियाद रखी गई थी, अब वह ईमारत गांव-गांव में बनकर तैयार हो रही है। क्षेत्र का विकास और जन-सेवा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है और मैं इसके लिए दृढ़ संकल्पित हूं।”इन परियोजनाओं से ग्राम गतवा के निवासियों को बेहतर सड़क, जल निकासी और राशन वितरण सुविधा मिलेगी। विधायक ने आगे कहा कि आने वाले समय में और अधिक विकास कार्यों को गति दी जाएगी। इन विकास कार्यों से ग्राम गतवा के निवासियों को दैनिक जीवन में सुगमता प्रदान होगी।

विधायक ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में और अधिक परियोजनाओं को गति दी जाएगी कार्यक्रम मे उपस्थित सदन यादव ब्लॉक अध्यक्ष बलौदा, कन्हैया राठौर पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदा, रोहित कश्यप सरपंच गतवा, दिनेश मिरी, शशि जगत, सिद्धूराम बिंझवार रेशमलाल बिंझवार हेमंत कश्यप वेदप्रकाश कश्यप श्रीमती उमा बाई श्रीमती तेरसबाई श्रीमती मोहनमती यादव उत्तमदास महंत प्रतिपाल सिंह, हर्षवर्धन सिंह, कमलेश राठौर, गजानंद बिंझवार,जीवन भारती, बृहस्पति सिंह, मारकंडे साहू,मोनू बिंझवार,भरत यादव एवं ग्रामवासी उपस्थित थे




