बिरगहनी (ब) में प्रस्तावित कोलवासरी विस्तार एवं पावर प्लांट के विरोध की तैयारी तेज, 3 जून को होगी जनसुनवाई,,

बिरगहनी (ब) में प्रस्तावित कोलवासरी विस्तार एवं पावर प्लांट के विरोध की तैयारी तेज, 3 जून को होगी जनसुनवाई
जांजगीर-चांपा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। बलौदा तहसील अंतर्गत ग्राम बिरगहनी (ब) में हिंद मल्टी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित कोल वाशरी विस्तार एवं 25 मेगावाट एएफबीसी पावर प्लांट को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। परियोजना के संबंध में 3 जून 2026 को जनसुनवाई आयोजित की गई है, जिसमें स्थानीय ग्रामीण अपनी राय और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा वर्तमान 0.96 एमटीपीए क्षमता की वेट टाइप कोल वाशरी का विस्तार कर 2.4 एमटीपीए करने तथा 25 मेगावाट क्षमता का एएफबीसी पावर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव है। जनसुनवाई का आयोजन 3 जून 2026 को सुबह 11 बजे से ग्राम बिरगहनी (ब) में किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर कई ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों ने परियोजना के संभावित पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर चिंता व्यक्त कर रहें है। ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना से वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण और भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे आसपास के गांव के लोगों के स्वास्थ्य और कृषि कार्यों पर असर पड़ेगी। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि परियोजना के सभी पहलुओं की जानकारी आम जनता तक नहीं पहुंची है और जनसुनवाई में स्थानीय लोगों की आपत्तियों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। कई ग्रामीण जनसुनवाई में अपनी आपत्ति दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। उधर प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनसुनवाई में शामिल होकर परियोजना के संबंध में अपने सुझाव और आपत्तियां प्रस्तुत करें, ताकि सभी पक्षों को सुनने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।




