सूर्यवंशी समाज में आज होगा सामाजिक चुनाव,,
विभिन्न पदों के लिए 100 से भी ज्यादा उम्मीदवार मतदान आज

जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। सूर्यवंशी समाज के तत्वावधान में आज जांजगीर चाम्पा कोरबा सक्ति रायगढ़ परिक्षेत्र का सामाजिक चुनाव का आयोजन सूर्यवंशी समाज केंद्रीय भवन सुकली में किया गया है। इस चुनाव में समाज के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष,उपाध्यक्ष, संगठन सचिव, शिक्षा सचिव, सांस्कृतिक सचिव,उपकोषाध्यक्ष, क्रीड़ा सचिव,मीडिया प्रभारी,जैसे प्रमुख पदों के साथ-साथ विभिन्न अन्य पदों के लिए भी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी।

चुनाव को लेकर समाज जनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। समाज के वरिष्ठ जनों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इस चुनाव में इस बार महिलाओं को भी छूट दिया गया हैं अन्य पदों को लेकर जिसमें निर्विरोध चुन कर आई हैं श्रीमती विनीता प्रधान संगठन सचिव,श्रीमती मिना ताम्रकार शिक्षा सचिव,श्रीमती मंजू प्रधान मीडिया,सुजाता प्रधान सांस्कृतिक सचिव,आयोजकों ने समाज के सभी मतदाताओं से समय पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और सामाजिक एकता व लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने की अपील की है।



