कराटे में कौसिन सिंह गढ़ेवाल का शानदार प्रदर्शन, गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर समाज और जिले का मान बढ़ाया,,
घठोली चौक में हुआ भव्य स्वागत ,,

कराटे में कौसिन सिंह गढ़ेवाल का शानदार प्रदर्शन, गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर समाज और जिले का मान बढ़ाया
घठोली चौक में हुआ भव्य स्वागत
जांजगीर-चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जिले के चाम्पा नगर पालिका क्षेत्र के घठोली चौक बेटी होनहार छात्रा कौसिन सिंह गढ़ेवाल ने कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने काता (Kata) स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल भी हासिल कर समाज और जिले को गौरवान्वित किया।

कौसिन सिंह गढ़ेवाल, जांजगीर-चाम्पा के चाम्पा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 16 की निवासी हैं,वे शत्रुहन सिंह गढ़ेवाल की सुपुत्री हैं और वर्तमान में अरपा रिवर वैली इंटरनेशनल स्कूल, बिलासपुर में कक्षा 7वीं की छात्रा हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में किया गया था, जहाँ कौसिन ने अपने कौशल, अनुशासन और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज और जिले में खुशी की लहर है। और घठोली चौक में भव्य स्वागत कर मंचीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया,,

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कौसिन गढ़ेवाल की मुख्य कोच संध्या शर्मा,सूर्यवंशी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जशपाल दरवेश,दुर्गा कुर्रे पार्षद वार्ड नंबर 16,संजय गढ़ेवाल पूर्व अध्यक्ष,ए. आर.सूर्यवंशी,टी.सी.रत्नाकर, ऊदल किरण,जी.डी. प्रधान,हरदेव टण्डन,मोहरसाय खरसन,कन्हैया सूर्यवंशी, अमृत प्रधान,तीजराम रात्रे,आजाद सूर्यवंशी,स्थानीय नागरिकों, खेल प्रेमियों और विद्यालय प्रबंधन ने कौसिन की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







