Saktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदगैजेट्सचंडीगढ़चेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधमतरीधार्मिकपटनापामगढ़प्रयागराजबतौलीबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुररायपुर संभागसरगुजा संभाग

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं प्राचार्यों की ली बैठक बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा में कलेक्टर ने जताई कड़ी नाराजगी,,

प्राचार्याें से कहा शिक्षा की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नही,,

शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और समय पर कोर्स पूर्ण कराने के निर्देश, लापरवाही पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। ब्यूरो रिपोर्ट। कलेक्टर जम्मेजय महोबे ने जिले में परीक्षा परिणाम एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं प्राचार्याें की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विगत तीन वर्षों के बोर्ड परीक्षा परिणामों तथा राज्य स्तर पर जिले की रैंकिंग की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों से खराब परिणाम के कारणों की जानकारी लेते हुए कड़ी नाराजगी जताई एवं सुधार हेतु आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत करने एवं जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा विषय अत्यंत गंभीर है और सभी शिक्षकों तथा अधिकारियों को जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ कार्य करना होगा। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, समय पर अध्यापन तथा अनुशासन सुनिश्चित किया जाए। बिना उचित कारण अनुपस्थित रहने अथवा समय पर कोर्स पूर्ण नहीं करने वाले शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को प्रत्येक शिक्षक का विस्तृत डाटा तैयार करने के निर्देश दिए। इसमें संबंधित शिक्षक द्वारा पूर्ण कराए गए कोर्स, परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों की तैयारी, टेस्ट आयोजन एवं शैक्षणिक प्रगति की जानकारी शामिल करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कार्यप्रणाली का सतत मूल्यांकन किया जाए ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए भी विषयवार प्रगति चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इस चार्ट में प्रत्येक छात्र के विभिन्न विषयों में प्राप्तांक, कक्षा में प्रदर्शन तथा कमजोर विषयों का उल्लेख किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि जिन विषयों में विद्यार्थी कमजोर हैं, उनमें अतिरिक्त अभ्यास एवं विशेष कक्षाएं संचालित कराई जाएं ताकि परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके। बैठक में आगामी पूरक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की तैयारी की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पूरक विद्यार्थियों के लिए विशेष तैयारी योजना बनाकर उन्हें बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिए, जिससे वे आगामी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें। कलेक्टर ने कहा कि जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेहतर परीक्षा परिणाम एवं राज्य स्तर पर जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए सभी अधिकारी एवं शिक्षक गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिन्हा सहित संबंधित अधिकारी एवं प्राचार्य उपस्थित रहे।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!