BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताजगदलपुरदुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागरायपुर संभागसरगुजा संभाग

बनारी शाखा की लोकप्रिय ब्रांच मैनेजर प्रियमवादा मेम को भावभीनी विदाई, ग्राहकों एवं स्टाफ ने दी शुभकामनाएं,,

बनारी शाखा की लोकप्रिय ब्रांच मैनेजर प्रियमवादा मेम को भावभीनी विदाई, ग्राहकों एवं स्टाफ ने दी शुभकामनाएं,,

जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जिले के बैंक ऑफ इंडिया बनारी शाखा की ब्रांच मैनेजर प्रियमवादा साहू का कार्यकाल पूर्ण होने पर उनका स्थानांतरण दूसरे शाखा में हो गया। इस अवसर पर बैंक स्टाफ एवं क्षेत्र के ग्राहकों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों, सरल स्वभाव एवं ग्राहकों के प्रति समर्पित सेवा भावना की जमकर सराहना की गई। अपने कार्यकाल के दौरान प्रियमवादा साहू ने बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने, ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने एवं सभी के साथ सौम्य व्यवहार बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में शाखा का कार्य सुचारु रूप से संचालित हुआ और ग्राहकों का बैंक के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ। क्षेत्र के ग्राहकों ने कहा कि प्रियमवादा साहू हमेशा ग्राहकों की बातों को गंभीरता से सुनती थीं और हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहती थीं। उनका व्यवहार बेहद विनम्र एवं सहयोगपूर्ण रहा, जिसके कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहीं। इस अवसर पर ग्राहकों में प्रतीक राज, कैलाश पाण्डे, अभिषेक पाण्डे, राजेश राठौर, निर्मल साहू, सरोज रात्रे, निखिल अग्रवाल, सागर साहू, सूर्यकांत साहू सहित अन्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!