महिला से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गोवर्धन शर्मा गिरफ्तार भेजा गया जेल,, महिला थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई,,
आरोपी के विरुद्धधारा 64(2), 351 (3) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही करते हुए भेजा गया जेल,,

आरोपी गोवर्धन लाल शर्मा पिता उदय शर्मा उम्र 45 साल निवासी चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा
जांजगीर-चांपा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। उधारी का पैसा वापस लेने के नाम पर महिला को अकेले बुलाकर अनाचार करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गोवर्धन शर्मा निवासी चाम्पा को महिला थाना जांजगीर ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है पीड़िता ने महिला थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी गोवर्धन लाल शर्मा से उसने जरूरत पड़ने पर उधार लिया था। आरोपी ने पैसा वापस लेने के बहाने उसे बुलाया और जबरन अनाचार किया किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, महिला थाना पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। कार्यवाही में DSP अजाक श्रीमति सतरूपा तारम महिला थाना प्रभारी सीलमनी टोप्पो म प्रआर एनुका तिर्की आरक्षक गणेश्वर दिवाकर, डाकेश्वर राय म आर शीला भारद्वाज महिला थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



