BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदगैजेट्सचेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशधमतरीधार्मिकनई दिल्लीनवागढ़प्रयागराजबतौलीबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़भिलाईभोपालमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाकुंभमहासमुंदमुंबईमैनपुररांचीराजस्थानरायगढ़रायपुररायपुर संभागलखनऊलाइफ स्टाइलविदेशव्यापारशिमलाशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहैदराबाद

बिरगहनी (ब) में प्रस्तावित कोल वाशरी विस्तार एवं 25 मेगावाट पावर प्लांट के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा,,

3 जून को होगा संयंत्र विस्तार को लेकर जनसुनवाई,,

बिरगहनी (ब) में प्रस्तावित कोल वाशरी विस्तार एवं 25 मेगावाट पावर प्लांट के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

3 जून को होगा संयंत्र विस्तार को लेकर जनसुनवाई

जांजगीर-चांपा।रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। बलौदा तहसील अंतर्गत ग्राम बिरगहनी (ब) में प्रस्तावित कोल वाशरी विस्तार एवं पावर प्लांट को लेकर क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि संयंत्र स्थापित हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन आज तक स्थानीय बेरोजगार युवाओं को कोई ठोस रोजगार नहीं दिया गया, जिससे क्षेत्र में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी ने प्रारंभ में रोजगार देने का आश्वासन दिया था, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई लाभ स्थानीय युवाओं को नहीं मिला। बाहर के लोगों को काम दिए जाने से गांव के युवाओं में नाराजगी है। इसी कारण अब प्रस्तावित कोल वाशरी विस्तार और पावर प्लांट का ग्रामीण खुलकर विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि परियोजना के विस्तार से क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ेगा, जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य, कृषि और पर्यावरण पर पड़ेगा। रोजगार न मिलने और पर्यावरणीय खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध करने का निर्णय लिया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार नहीं दिया जाता और पर्यावरणीय प्रभावों पर स्पष्ट जवाब नहीं मिलता, तब तक परियोजना को आगे न बढ़ाया जाए। आगामी जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होकर अपनी आपत्ति दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!