खोखरा में गुरु सहसराम देव जयंती मेला 2026 का भव्य आयोजन, तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण,,

खोखरा में गुरु सहसराम देव जयंती मेला 2026 का भव्य आयोजन, तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण
जांजगीर-चांपा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जिले के खोखरा ग्राम में सूर्यवंशी समाज के संस्थापक गुरु सहसराम देव जी की जयंती के अवसर पर गुरु सहसराम देव जयंती मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य मेला 10 जून से 12 जून 2026 तक तीन दिनों तक सूर्यांश धाम खोखरा में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।आयोजन समिति द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में सूर्यवंशी समाज के प्रबुद्धजन, श्रद्धालु गण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल होंगे कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है। प्रथम दिवस (10 जून, बुधवार): मेला उद्घाटन, पूजन-अर्चना, कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। द्वितीय दिवस (11 जून, गुरुवार): खेलकूद प्रतियोगिताएं, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।तृतीय दिवस (12 जून, शुक्रवार): गुरु सहसराम चौका भजन-आरती, जयंती एवं सम्मान समारोह, विशाल कलश यात्रा तथा आदर्श गौरव सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। मेले में विशाल कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कला की आकर्षक प्रस्तुतियां एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं भी मुख्य आकर्षण रहेंगी। साथ ही आदर्श सामूहिक विवाह के माध्यम से सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया जाएगा। इस आयोजन का दायित्व समस्त सूर्यवंशी समाज ग्राम-खोखरा,जांजगीर द्वारा निभाया जा रहा है। वहीं, इस आयोजन को अखिल भारतीय सूर्यवंशी शिक्षा उत्थान समिति छत्तीसगढ़ का विशेष रूप से सहयोग प्राप्त है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन को सफल बनावें।




