BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदगैजेट्सचंडीगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधमतरीधार्मिकनई दिल्लीनवागढ़पटनापामगढ़प्रयागराजबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़भिलाईमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाकुंभमहासमुंदमुंबईमैनपुररांचीराजनीतिराजस्थानरायगढ़रायपुर संभागशिमलाशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहरियाणाहैदराबाद

जिला जेल रायगढ़ में विचाराधीन बंदी संजय बघेल ,,की संदिग्ध मृत्यु पर भीम रेजिमेंट का आक्रोश,,

निष्पक्ष न्यायिक जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग, गृह मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,,

जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जिला जेल रायगढ़ में विचाराधीन बंदी संजय बघेल की संदिग्ध एवं कथित रूप से निर्मम परिस्थितियों में हुई मृत्यु को लेकर भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ जिला इकाई जांजगीर-चांपा ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री माननीय विजय शर्मा जी के नाम एसडीएम शिवरीनारायण को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष, उच्च स्तरीय एवं समयबद्ध जांच की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि किसी भी विचाराधीन बंदी की अभिरक्षा के दौरान हुई मृत्यु लोकतांत्रिक व्यवस्था, मानवाधिकारों एवं कानून के शासन पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। संजय बघेल की मृत्यु की परिस्थितियां संदेहास्पद प्रतीत होती हैं, जिससे आमजन में गहरी चिंता एवं आक्रोश व्याप्त है। भीम रेजिमेंट ने मांग की है कि इस पूरे मामले की न्यायिक अथवा स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले जेल प्रशासन, पुलिस विभाग अथवा अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध भारतीय कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को न्याय एवं उचित सहायता प्रदान की जाए। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन के पास हो और उसी दौरान उसकी मृत्यु हो जाए, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। ऐसे मामलों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना शासन की नैतिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जशवेन्द्र खूंटे (जिला अध्यक्ष), सुरेन्द्र रत्नाकर (प्रदेश उपाध्यक्ष), दिलीप कश्यप (प्रदेश संरक्षक), मनीष कर्ष (जिला उपाध्यक्ष), विजय बंजारे (ब्लॉक अध्यक्ष नवागढ़), धर्मेंद्र खूंटे, सुनील कश्यप, विजय पटेल, रोशन खूंटे, शिव गोंड सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!