अफरीद सतगवा परिक्षेत्र सूर्यवंशी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बने डुग्गु प्रधान,,
सतगवा परिक्षेत्र में हर्ष का माहौल,,

अफरीद सतगवा परिक्षेत्र सूर्यवंशी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बने डुग्गु प्रधान
सतगवा परिक्षेत्र में हर्ष का माहौल
जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जिले में सूर्यवंशी समाज के अफरीद सतगवा परिक्षेत्र का चुनाव दिनांक 05 जुलाई 2026 को ग्राम कोसमन्दा में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर रामनारायण प्रधान सहित कुल 9 सदस्यीय निर्वाचन दल का गठन सतगवा परिक्षेत्र द्वारा किया गया था। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में डुग्गुराम प्रधान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 4 मतों से पराजित कर विजय हासिल की और नवनिर्वाचित अध्यक्ष बने। सचिव पद पर घासीराम ताम्बरे ने 8 मतों के स्पष्ट अंतर से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में भोलूराम सूर्यवंशी ने 1 वोट से जीत हासिल की। वहीं उप कोषाध्यक्ष पद पर परसराम सूर्यवंशी, शिक्षा सचिव पद पर भरत गढ़ेवाल तथा मीडिया प्रभारी पद पर कृष्णा टण्डन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया में सतगवा परिक्षेत्र के कुल 29 पुरुष मतदाता एवं एक महिला मतदाता, श्रीमती आशा प्रधान, ने मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाया।


इस अवसर पर परिक्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, ग्राम प्रतिनिधि, सतगवा के पूर्व पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। चुनाव के सफल आयोजन से समाज में उत्साह का माहौल देखा गया। उपस्थित जनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों से समाज के विकास, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक एकता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपेक्षा जताई हैं।










