जांजगीर चांपा जिला साहू संघ समाज के वरिष्ठजनों का करेंगें सम्मान,बंधन पत्रिका का होगा विमोचन प्रदेश के पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित,,,

जांजगीर चांपा जिला साहू संघ समाज के वरिष्ठजनों का करेंगें सम्मान,बंधन पत्रिका का होगा विमोचन प्रदेश के पदाधिकारी करेंगे शिरकत,,
जांजगीर चांपा।जिला साहू संघ जांजगीर चाम्पा इकाई बंधन पत्रिका का विमोचन करने जा रहा हैं,साथ ही साहू समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान समारोह पहली बार होने जा रहा हैं,कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए प्रदेश स्तर से पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शिरकत देंगे,31 मार्च को भक्त माता कर्मा भवन जांजगीर में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जांजगीर-चांपा जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष बालेश्वर साहू ने स्वजाति बंधुओ को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में आने की अनुरोध किया है उनके साथ ही साथ बालेश्वर साहू ने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ जनअधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ताकि वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जा सके। वही साहू समाज के द्वारा आयोजित भाव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टहल सिंह साहू छत्तीसगढ़ साहू संघ प्रदेश अध्यक्ष, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ एवं विधायक कसडोल,भुनेश्वर साहू प्रदेश उपाध्यक्ष,मोहन कुमारी साहू प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉक्टर राम खिलावन साहू जिला अध्यक्ष साहू संघ सक्ति,तिलक साहू जिला अध्यक्ष बिलासपुर, गिरजा साहू जिला अध्यक्ष कोरबा,सुनील साहू जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार,डिग्री लाल साहू जिला अध्यक्ष रायगढ़,कंवल धर साहू पूर्व अध्यक्ष जिला जांजगीर-चांपा,जांजगीर चांपा जिला साहू संघ कार्यकारी अध्यक्ष अशोक साहू,कोषाध्यक्ष हेमंत साहू,बोध राम साहू महासचिव साथ ही कार्यक्रम में रूपनारायण साहू तहसील अध्यक्ष बम्हनीडीह,रामचरण साहू जिला उपाध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष बलौदा,संजय साहू तहसील अध्यक्ष जांजगीर, रामचरण साहू तहसील अध्यक्ष नवागढ़,रामनाथ साहू तहसील अध्यक्ष पामगढ़,बिजेश्वर साहू तहसील अध्यक्ष अकलतरा,बंसी साहू जिला साहू संघ जांजगीर चांपा,जे.सी साहू सलाहकार जिला जांजगीर-चंपा साहू संघ,कार्यकारणी एवं समस्त तहसील के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारि केंद्र,ग्रामीण के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी संपादक मंडल के प्रमुख कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं संयोजक साहू हेल्प लाइन अशोक साहू एवम हेमन्त साहू जिला कोषाध्यक्ष ने दी।