सिटी बस संचालन की मांग को लेकर भीम रेजिमेंट ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,,
जल्द ज्ञापन पे विचार नही किया गया तो होगा उग्र आंदोलन,,

सिटी बस संचालन की मांग को लेकर भीम रेजिमेंट ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जल्द ज्ञापन पे विचार नही किया गया तो होगा उग्र आंदोलन
जांजगीर-चांपा।रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जिले में लंबे समय से बंद पड़ी सिटी बस सेवा को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर सुरेन्द्र रत्नाकर भीम रेजिमेंट प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर के अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र कुमार चौधरी जांजगीर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने आम जनता को हो रही परेशानी से प्रशासन को अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की।

भीम रेजिमेंट के पदाधिकारियों ने बताया कि सिटी बस सेवा बंद होने से छात्र-छात्राओं, मजदूरों, कर्मचारियों एवं बुजुर्गों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर भीषण गर्मी के मौसम में निजी साधनों पर निर्भरता बढ़ गई है, जिससे यात्रियों को आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ रहा है। और तो और जिले में इंधल को लेकर बहुत ज्यादा किल्लत हो रही हैं।


डिप्टी कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में भीम रेजिमेंट ने प्रशासन से मांग की है कि सिटी बस संचालन को लेकर जल्द निर्णय लिया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भीम रेजिमेंट पदाधिकारी दिलीप कश्यप प्रदेश संरक्षक,मनीष कर्ष जिला उपाध्यक्ष, मणिशंकर अनंत जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, विजय मनहर,शैलेन्द्र कुमार,महेंद्र कुमार, लखेश्वर,जशवंत,शिवराज साय तोडें, अभय दिवाकर,अमित, एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से ज्ञापन पर विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।




