रायगढ़

निकाय चुनाव : प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने ली दुर्ग-रायपुर संभाग की बैठक

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में हर संभाग के लिए रणनीति बनाने का क्रम जारी है। प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने रविवार को पहले दुर्ग और इसके बाद रायपुर संभाग की बैठक ली है। इसमें नगर निगमों के साथ नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। इसी के साथ चुनाव प्रचार को लेकर भी चर्चा की गई कि कहां, कब, कौन प्रचार करने जाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने निकाय व पंचायत चुनावों के संदर्भ में आवश्यक रणनीति पर चर्चा की और उपस्थित सभी लोगों से नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संदर्भ में जानकारी भी ली है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आरोप पत्र को लेकर कहा प्रदेश में कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार और घोटालों के अलावा कुछ नहीं हुआ है। कांग्रेस को आरोप पत्र जारी करने का नैतिक अधिकार ही नहीं है। कांग्रेस ने विकास का कोई काम नहीं किया। वहीं इस बैठक में नगरीय निकाय चुनाव संयोजक भूपेंद्र सवन्नी ने इस सन्दर्भ में कहा, छत्तीसगढ़ में होने वाले कई बड़े अपराध में काबेसियों की संलिप्तता सामने आ रही है और विष्णुदेव सरकार में अपराधियों के अवैध कार्यों पर बुलडोजर तो चलेंगे ही। कांग्रेसी अपराधियों का घर बचाने के लिए आरोप पत्र में बुलडोजर का विरोध कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि, जनता कांग्रेस के झूठे आरोपों को जानती है। छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है कि कैसे भूपेश शासन के 5 वर्षों में पीएससी में भ्रष्टाचार, शराब में भ्रष्टाचार, कोयले में भ्रष्टाचार, धान में भ्रष्टाचार और दवाई में भ्रष्टाचार कर कांग्रेसियों ने अपन घर भरा है। पिछले एक वर्ष में तो विष्णु देव साथ सरकार ने लगातार दोषी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है और आज कांग्रेस शासनकाल के राष्ट अधिकारी, नेता और पूर्व मंत्री तक जेल में हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस को आरोप पत्र की जगह माफीनामा जारी करना चाहिए। इस बैठक नितिन नवीन ने कहा कि, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दें और पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराने के संकल्प के साथ भाजपा के पक्ष में शत-प्रतिशत नतीजे लाकर एक मिसाल कायम करने में परिश्रम की पराकाष्ठा करें। उन्होंने आगे कहा, आज प्रदेश में भाजपा के प्रति अभूतपूर्व विश्वास का वातावरण दिख रहा है। ये रहे उपस्थित भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ बैठक में मंत्री रामविचार नेताम, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुरागअंचल प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, दीपक म्हस्के, अमित साहू जगन्नाथ पाणिग्रही चंद्रशेखर साहू, सचिदानंद उपासने, छगनलाल मुंदड़ा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, श्रीचंद्र सुंदरानी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!