प्रयागराज

शादी के दो दिन बाद दुल्हन बनी मां, बच्चे को दिया जन्म; दूल्हे ने अपनाने से किया इनकार

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करछना तहसील से एक अविश्वसनीय मामला सामने आया है, जहां शादी के मात्र दूसरे दिन ही एक नवविवाहित दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। इस अप्रत्याशित घटना ने दोनों परिवारों को हिला कर रख दिया है। दूल्हे ने नवजात शिशु को अपना मानने से स्पष्ट इनकार करते हुए दुल्हन को घर ले जाने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में गंभीर विवाद उत्पन्न हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाह 24 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ था और 25 फरवरी को दुल्हन की विदाई की रस्म अदा की गई थी। हालांकि, उसी रात दुल्हन को अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हो गया, जिससे ससुराल वाले चिंतित हो गए। तत्काल प्रभाव से दुल्हन को करछना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (ष्ट॥ष्ट) ले जाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने जांच के बाद जो जानकारी दी, वह सभी के लिए स्तब्धकारी थी। डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन पूरे नौ महीने की गर्भवती है और प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है। यह सुनकर दूल्हा और उसके परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्चे के जन्म की खबर मिलते ही दूल्हे ने तुरंत अपने ससुराल पक्ष को सूचित किया और उन्हें मौके पर बुलाया। दूल्हे ने स्पष्ट रूप से घोषणा कर दी कि वह इस बच्चे का पिता नहीं है और न ही वह दुल्हन को स्वीकार करेगा और न ही बच्चे को। इस घटना ने दोनों परिवारों के बीच गहरे मतभेद और विवाद को जन्म दे दिया है, और आगे की स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!