33 वी सहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दिए भारत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी को,,
भारत रत्न राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा थे-रमेश पैगवार

33 वी सहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दिए भारत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी को
जांजगीर चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के तत्वाधान में आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व राजीव गांधी जी के 33 वें शहादत दिवस के अवसर पर कचहरी चौक जांजगीर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस जनों द्वारा स्व गांधी के तैलचित्र में पुष्पांजली अर्पित की गई। सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार ने आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाते हुए कहा राजीव गांधी जी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह आर्थिक हो सामाजिक राजनीतिक वैज्ञानिक टेक्नोलॉजी या विदेशी नीति नित नई उपलब्धियां पाई हैं स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा थे उन्हीं के सोच एवम किए गए कार्यों के कारण ही संचार क्रांति के माध्यम से देश की जनता आज सैकड़ों हजारों मील की दूरी पर बैठे अपने साथी से रूबरू होकर बात करने में सक्षम है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि राजीव जी पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे, वे पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र की नींव मजबूत करना चाहते थे। उनका आत्मीय सोच था कि व्यक्ति को अपने भौतिक अधिकार एवं भौतिक कर्तव्यों का पूर्ण ज्ञान हो और वह उसकी इमानदारी से पालन करें। नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास ने कहा कि राजीव गांधी जी की सौम्य और संवेदनशील व्यक्तित्व का भारत ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व उन्हें शांतिदूत का रूप मानती थी। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष द्वय रफीक सिद्दीकी, विवेक सिसोदिया, डॉ परस शर्मा, जिला महामंत्री संगठन शिशिर द्विवेदी, सेवादल जिलाध्यक्ष देव कुमार पाण्डेय, अनुसूचित जाति विभाग शहर जिलाध्यक्ष हरदेव टंडन, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भोजराम टंडन, महामंत्री द्वय आभास बोस, अजीत सिंह राणा, कमलेश बाबा, विजय प्रकाश तिवारी, रफीक खान, परमेश्वर निर्मले, हेमलता राठौर, आकाश तिवारी, जितेन्द्र दिनकर, अतीक कुरैशी, नरसिम्हा यादव, लच्छी लदेर, अशोक सोनवानी, शक्ति गढ़ेवाल, कमलेश कुमार सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।