छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

राष्ट्रगीत वंदेमातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर सामाजिक संस्थान कात्रेनगर परिसर में सामूहिक वंदेमातरम् गायन का हुआ आयोजन ..

संवाददाता – लोकनाथ साहू / मनमोहन

जांजगीर चांपा :- भारतीय राष्ट्रगीत ” वंदेमातरम् ” की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया।

भारत की आजादी का उदघोष वंदे मातरम्…
अपने संबोधन में पीएम ने कहा, गुलामी के उस कालखंड में ‘वंदे मातरम्’ इस संकल्प का उद्घोष बन गया था कि भारत की आजादी का मां भारती के हाथों से गुलामी की बेड़ियां टूटेंगी। उसकी संतानें स्वयं अपने भाग्य की विधाता बनेंगी। मैं देश के लाखों महापुरुषों को, मां भारती की संतानों को वंदे मातरम् के लिए जीवन खपाने के लिए आज श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं और देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूॅं।

इस अवसर पर उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। इसके साथ ही वंदे मातरम् वेबसाइड को भी लॉन्च किया गया है।

इस मौके पर समाजिक संस्थान भारतीय कुष्ठ निवारक संघ कात्रेंनगर संस्था परिसर के बालासाहब देवरस भवन में भी सामूहिक वंदेमातरम् गायन का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रुप से सुशील विद्या मंदिर की शिक्षिका एवं छात्राएं , कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र की प्रशिक्षार्थी एवं संस्था के सचिव सुधीर देव , धर्मपाल राठौर , आनंद राठौर , दीपक कहरा , समीर , बबलू , नरेंद्र प्रजापति , एवं संस्था के समस्त कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!