अघोषित बिजली कटौती व दर में बेतहाशा वृद्धि से है क्षेत्र की जनता परेशान – ब्यास कश्यप

अघोषित बिजली कटौती व दर में बेतहाशा वृद्धि से है क्षेत्र की जनता परेशान – ब्यास कश्यप
जांजगीर चांपा। 8 जुलाई को कचहरी चौक में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर नैला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के विष्णुदेव सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण बिजली की दरों में हुए बेतहाशा वृद्धि और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। ज्ञात हो कि दिसम्बर 2024 में प्रदेश में विष्णु देव साय के नेतृत्व की भाजपा सरकार के सत्तासीन होने के बाद भीषण गर्मी में हो रही अघोषित बिजली कटौती से जिला मुख्यालय से लेकर गांव गांव तक के लोगों का जन जीवन आज तक अस्त व्यस्त हो गया है। चाहे खेती में सिंचाई के लिए विद्युत का उपयोग हो या निजी जीवन में यंत्रों के चालन का उपयोग हो, बिजली सभी के जीवन में एक जरूरी वस्तु या अंग बन चुका है। जिस महत्वपूर्ण विषय पर संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 8 जुलाई को प्रदेश के सभी राजस्व और संगठन ब्लॉक मुख्यालयों एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजन किया गया। आयोजित धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जांजगीर चांपा ब्यास कश्यप ने कहा कि हमारे भूपेश बघेल जी नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में पूरे पांच वर्ष तक बिजली की निर्बाध आपूर्ति के साथ ही साथ बिजली बिल हाफ की योजना का लाभ प्रदेश के 44 लाख उपभोक्ताओं को मिलता था। आम उपभोक्ता को लगभग 40 से 50 हजार रुपए तक के पैसे बचाने का लाभ मिला था। कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरे समय तक बिजली नहीं दे पा रही है। ऊपर से सरकार द्वारा बिजली के दाम में 80 प्रतिशत की वृद्धि किया जाना जनता के साथ अत्याचार है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछले 2 महीनों के बिजली बिल दोगुने से भी अधिक आ रहे हैं। बिजली के दाम बढ़ने से आम उपभोक्ता परेशान हैं।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा ने कहा कि भाजपा से न सरकार संभल पा रहा है और न ही व्यवस्थाएं। आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाना हो या नागरिकों को उचित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना हो विष्णुदेव सरकार सभी मोर्चों में विफल दिखती है। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकेश राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार में केवल 6 माह में ही विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। जिस पर आम जनता सड़कों में उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर है। धरना कार्यक्रम को जिला महामंत्री आभास बोस, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण चिंताराम राठौर, गोविन्द कश्यप, अनु जाति विभाग जिलाध्यक्ष हरदेव टंडन, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भोजराम टंडन, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष आकाश तिवारी, किसान नेता शिवकुमार तिवारी, जोन अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, मोती पटेल, रविप्रकाश पांडेय, राजकुमार यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन महामंत्री शिशिर द्विवेदी व आभार शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर नैला के अध्यक्ष संतोष पप्पू शर्मा ने किया। कार्यक्रम में डॉ परस शर्मा, अजीत सिंह राणा, पंचराम यादव, रामकुमार यादव, संतोष बोबई, विजय प्रकाश तिवारी, अनिल राठौर, रफीक शेख, मितेश भोलू यादव, अतीक कुरैशी, इतवारी पटेल, सत्यप्रकाश मुन्ना सिंह, जितेन्द्र दिनकर, कमल सिंह मरावी, गार्गी तिवारी, शक्ति गढ़ेवाल, मंगलेश्वर थवाईत, सुरेश यादव, भुनेश्वर राठौर, राजेश राठौर, महेश खरे, रामनाथ, चंद्रदेव सिंह, सुखराम गोंड, रामप्रसाद गोंड, संतोष थवाईत, सीताराम थवाईत, संतोष कुमार, कमलेश गढ़ेवाल सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।