कोरबा

एक्स बॉयफ्रेंड ने लड़की के सीने में मारा चाकू, मां भी हुई घायल

कोरबा । गर्लफ्रेंड के ब्रेकअप कर लेने के बाद भी ब्वायफ्रेंड उसके पीछे पड़ा हुआ था। वह आए दिन घर पहुंचकर गाली गलौच व मारपीट करता था। उसकी करतूत से तंग आकर गलफ्रेंड अपनी मां के साथ ब्वायफ्रेंड के घर पहुंची। यह बात ब्वायफ्रेंड को नागवार गुजरी। उसने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में नाबालिग गर्लफ्रेंड घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया है। विडंबना तो यह है कि पुलिस ने घटनास्थल को कही और बताते हुए मारपीट की धारा के तहत जुर्म दर्ज किया है।यह पूरा मामला सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र की है। नाबालिग पीडि़ता ने बताया कि वह पहले डिंगापुर रिक्शा पारा में परिवार के साथ रहती थी। इस दौरान उसकी पहचान बस्ती में ही रहने वाले राहुल सारथी से हुई। उसका आना जाना घर में लगा रहता था। वह बात बात पर टोका टाकी करता था। संदेह कर मारपीट करता था। उसकी हरकत से परेशान होकर ब्रेकअप कर ली। इसके बाद भी राहुल पीछे पड़ा रहा। आखिरकार मां बेटी ने घर बदल लिया। उनके मकान का पता किसी तरह राहुल को लग गया। वह घर पहुंचकर मारपीट करने लगा। वह पीछा छुड़ाने के लिए रूपए की मांग करता है। उसके माता पिता को जान से मारने की धमकी देता है। वह गुरूवार की दोपहर भी उसके घर पहुंचा। उसने गले में चाकू अड़ाते हुए धमकी दी। इसके बाद घर लौट गया। घटना की जानकारी पीडि़ता ने अपनी मां को दी। वह बेटी के साथ राहुल को समझने उसके घर डींगापुर जा पहुंची। जिससे गुस्साए युवक ने मारपीट शुरू कर दी। उसने नाबालिग की मां पर चाकू से हमला कर दिया। उसे बचाने के प्रयास में पीडि़ता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जुर्म तो दर्ज किया है, लेकिन एफआईआर में घटनास्थल ही बदल गया, इतना ही नहीं गंभीर मामले में मारपीट की धारा के तहत जुर्म दर्ज हुआ है, जिससे पीडि़त और उसके परिजन हताश हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!