जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में होगी झमाझम बारिश,गरजगे मेघ, 2 दिनों तक तेज बारिश के आसार

जांजगीर चांपा (शक्ति) :- छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक मानसून के एक्टिव रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 घंटे के भीतर प्रदेश के 24 जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार है. इधर, 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी है. बंगाल की खाड़ी के नॉर्थ पार्ट में लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इसके असर के चलते प्रदेश में अगले 2 दिनों तक तेज बारिश हो सकती है।

 

सुकमा के शबरी नदी में 12 घंटे से फंसे व्यक्ति को रेस्क्यू टीम ने निकाल लिया है। नदी के बीच फंसे व्यक्ति को निकालने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ और भारतीय वायुसेना ने मिलकर अभियान चलाया।

 

बताया जा रहा है कि, पानी का बहाव काफी तेज था, और बीच में चट्टान होने की वजह से मोटरबोट से बचाव असंभव था। फिर पुलिस और प्रशासन ने बचाव अभियान चलाया, लेकिन वो भी असफल रहे। तब प्रशासन ने व्यक्ति के रेस्क्यू के लिए वायुसेना की मदद ली। ड्रोन से लोकेशन ट्रेस करने के बाद 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को आखिरकार निकाल लिया गया।

 

संवाददाता – लोकनाथ साहू / मनमोहन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!