ब्रेकिंग न्यूज़

दिनदहाड़े दो भाइयों का अपहरण, इलाके में फैली सनसनी

भिलाई । भिलाई नगर के छावनी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े दो युवकों का अपहरण कर लिया गया। दोनों युवक विष्णु साव और शुभम साव सुभाष चौक में शुभम रोल सेंटर नामक एग रोल की दुकान चलाते हैं। जानकारी के अनुसार, चार अज्ञात युवक एक कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों को जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर ले गए। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मामला सट्टा से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस की ओर से अपहरण के कारण को लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और छावनी पुलिस सक्रिय रूप से मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और पीडि़त युवकों को सुरक्षित रिहा कराया जा सके। फिलहाल, इस सनसनीखेज वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!