हथनेवरा गौ सेवकों द्वारा सारागांव नगर के गौ भक्तों को रेडियम बेल्ट दिया गया ..

संवाददाता – लोकनाथ साहू / मनमोहन
जांजगीर चांपा :- प्रदेशभर में बढ़ती गौ दुर्घनाएं , निराश्रित बेघर गौधन की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है इसी बीच आज के नवयुवकों द्वारा उतनी ही संख्या में गौ सेवा के प्रति अटूट श्रध्दा देखा जा सकता है नगर हो या ग्रामीण अंचल के युवा वर्ग काफ़ी संख्या में अपने जरिए से गौ सेवा में लगें हुए हैं। एक दिवस पूर्व ही सारागांव मुख्य मार्ग पर बड़ी वाहनों के चपेट में आने के कारण दो से तीन गायों की मृत्यु हो गयी और चार पांच गाय घायल जख्मी अवस्था में मिले जैसें ही सारागांव नगर पंचायत के युवाओं को इसकी सूचना मिलीं फ़ौरन जख्मी गायों का उपचार उनके द्वारा किया गया और समीपस्थ ग्राम हथनेवरा में संचालित गौ सेवा धाम के युवकों को संपर्क किया गया इस दौरान सड़कों पर बैठे गौ माताओं के लिए रेडियम बेल्ट हथनेवरा गौ सेवा धाम के युवाओं द्वारा सारागांव के गौ सेवकों को दिया गया और जरुरत पड़ने पर किसी भी प्रकार की सहयोग के लिए आश्वस्त किया गया।
इस दरमियान हथनेवरा गौ सेवा धाम के गौ सेवक युवराज सिंह चंदेल द्वारा रेडियम बेल्ट दिया गया
सारागांव के गौ सेवक युवा एवं नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के सारागांव नगर अध्यक्ष अमन पांडे को रेडियम बेल्ट सौंपा गया।
इस मध्य हथनेवरा गौ सेवा धाम से युवराज सिंह चंदेल , कात्रेनगर सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन भाई , यातायात विभाग में पदस्थ कर्मचारी राजेंद्र राठौर एवं अन्य गौ सेवक साथी उपस्थित रहे।
संवाददाता – लोकनाथ साहू
संपर्क सूत्र – 6262988543