छत्तीसगढ़

बंधा तालाब में मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

कोंडागांव। कोंडागांव नगर पालिका की सफाई टीम को मंगलवार सुबह उस वक्त चौंकाने वाली घटना का सामना करना पड़ा, जब नियमित सफाई अभियान के दौरान बंधा तालाब से एक युवक का शव बरामद हुआ। तालाब में फैली जलकुंभी को हटाने के लिए जेसीबी मशीन से कार्य किया जा रहा था, तभी पानी की सतह पर एक शव दिखाई देने लगा।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान कोंडागांव निवासी कमल सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।नगर पालिका कर्मचारी संतोष ने बताया कि सफाई के दौरान जलकुंभी के बीच कोई संदिग्ध वस्तु नजर आई। जब कर्मचारी पास पहुंचे तो उन्हें शव दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई, जो मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि युवक की मौत दुर्घटनावश डूबने से हुई या फिर इसके पीछे कोई और कारण है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!