Blog

चाम्पा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर तैयारी पूर्ण,

घठोली चौक से बाइक रैली व भव्य शोभायात्रा यात्रा के निकलेगी रैली 

जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टंडन। चाम्पा नगर में भारतीय संविधान के रचयिता, महामानव बोधिसत्व डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन समिति बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्व एकता मंच चाम्पा परिक्षेत्र द्वारा कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमामय बनाने के लिए अंतिम रूप दे दिया गया है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जयंती के अवसर पर चाम्पा परिक्षेत्र के सभी साथी घठोली चौक में एकत्रीकरण होकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया जाएगा। इसके पश्चात विचार गोष्ठी, एवं सामाजिक समरसता को समर्पित आयोजन होंगे, जिनमें वक्ता बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालेंगे। आयोजन समिति ने नगरवासियों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने की अपील की है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिसमें प्रसाशन और पुलिस प्रशासन की तैनाती भी रहेगी,,,

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!