BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकोलकाताक्राइमखेलगैजेट्सचेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधार्मिकनई दिल्लीपटनाबलौदाबस्तर संभागबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुरायपुर संभागशिमलाशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहरियाणा

प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि मांगने के ऑडियो मामले में व्यायाम शिक्षक को डीईओ ने दिया नोटिस 24 घंटा में मांगा जवाब,,

प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि मांगने के ऑडियो मामले में व्यायाम शिक्षक को डीईओ ने दिया नोटिस 24 घंटा में मांगा जवाब,,

प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि मांगने के ऑडियो मामले में व्यायाम शिक्षक को डीईओ ने दिया नोटिस 24 घंटा में मांगा जवाब

कथित वायरल ऑडियो को नलसाय दिवाकर ने स्वयं का होना स्वीकार किया है,,जांच टीम ने किया जाँच

जांजगीर-चांपा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। ग्राम पंचायत पचरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से राशि मांगने संबंधी वायरल ऑडियो मामले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संज्ञान लिया है । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ के व्यायाम शिक्षक श्री नलसाय दिवाकर को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार संबंधित वायरल ऑडियो को नलसाय दिवाकर ने स्वयं का होना स्वीकार किया है। जांच के दौरान हितग्राहियों एवं अन्य व्यक्तियों के कथनों में पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में राशि मांगने की बात प्रथम दृष्टया परिलक्षित हुई है। इस प्रकार शासकीय सेवक होते हुए पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करना अशोभनीय है तथा यह पदीय दायित्वों के प्रति अनुशासनहीनता है। उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत बताया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। साथ ही पत्र प्राप्ति के 2 दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!