प्रस्तावित कोल वॉशरी विस्तार एवं 25 मेगावाट पावर प्लांट जनसुनवाई का ग्रामीण करेंगे विरोध,,
आंदोलन की चल रही हैं तैयारी महिला समूह के महिलाए भी शामिल,,

प्रस्तावित कोल वॉशरी विस्तार एवं 25 मेगावाट पावर प्लांट जनसुनवाई का ग्रामीण करेंगे विरोध
आंदोलन की चल रही हैं तैयारी महिला समूह के महिलाए भी शामिल कल सुबह 11 बजे से जनसुनवाई प्रारंभ
जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जिले के बलौदा तहसील क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी ब में और प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों में प्रस्तावित कोल वॉशरी विस्तार एवं 25 मेगावाट पावर प्लांट को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह परियोजना पूरी तरह उद्योग हित में है, जबकि किसानों और स्थानीय निवासियों के हितों की अनदेखी की जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना से कृषि भूमि, जलस्रोत, पर्यावरण और स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खेतों में प्रदूषित पानी जाने, हवा में धूल-प्रदूषण बढ़ने और फसलों के नुकसान की आशंका को लेकर किसान चिंतित हैं। वहीं, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के दावे अब तक कागजों तक ही सीमित बताए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक किसानों के हितों की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार की ठोस गारंटी नहीं दी जाती, तब तक वे प्रस्तावित कोल वॉशरी विस्तार एवं पावर प्लांट का विरोध जारी रखेंगे। इसके लिए सामूहिक आंदोलन और जनआंदोलन की रणनीति भी बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि परियोजना को स्वीकृति देने से पहले जनहित, किसान हित और पर्यावरणीय प्रभावों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाए, अन्यथा क्षेत्र में उग्र विरोध की स्थिति बन सकती है।




