BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदगैजेट्सचंडीगढ़चेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशदेहरादूननई दिल्लीनवागढ़पटनापामगढ़प्रयागराजबतौलीबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुबेमेतराभिलाईभोपालमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाकुंभमहासमुंदमुंबईमैनपुररांचीराजनीतिरायगढ़रायपुररायपुर संभागलखनऊलाइफ स्टाइलविदेशव्यापारशिमलाशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहरियाणाहैदराबाद
Trending

निर्माणाधीन मकानों से बिजली तार चुराने वाले चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,,

8 किलो जला हुआ कॉपर वायर, नकदी रकम और कटर को पुलिस ने किया जप्त,,

मामले में 2 विधि से संघर्षरत (नाबालिग) बालक शामिल

जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। थाना चांपा पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों से बिजली के तार और सीसीटीवी कैमरा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का 8 किलो जला हुआ कॉपर वायर, बिजली वायर, नकदी 750 रुपये और तार काटने का कटर बरामद किया गया है।

केस नम्बर 1 चौकीदार की सतर्कता से रंगे हाथ पकड़ा गया चोर
प्रार्थी सौरव कुमार सराफ निवासी चांपा ने 1 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोरवा पारा स्थित उनके निर्माणाधीन मकान में 31 मई की रात चोर घुसा था। चौकीदार श्रवण कुमार यादव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मकान की तलाशी में एक आरोपी बिजली के तार और कटर के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने पहले भी उसी मकान से करीब 30,000 रुपये के बिजली तार चोरी करना कबूला। थाना चांपा में अपराध क्रमांक 277/26 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस कायम किया गया।

केस नम्बर 2 – मारूति टाउनशिप के मकान से सीसीटीवी और तार भी चोरी किया था,,

प्रार्थी डॉ.राधेश्याम सोनी निवासी चांपा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मारूति टाउनशिप स्थित उनके निर्माणाधीन मकान से 13 मई को अज्ञात चोरों ने सीसीटीवी कैमरा और 30 मई को बिजली के तार चोरी कर लिए। थाना चांपा में अपराध क्रमांक 278/26 धारा 331 (4), 305(ए), 3(5) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ऐसे पकड़ाया चोर गिरोह
रात में पकड़े गए संदेही कार्तिक दास महंत से कड़ाई से पूछताछ पर उसने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना बताया। चोरी के बिजली तार को जलाकर कॉपर वायर मदन लाल बरेठ के पास बेचना स्वीकार किए जाने से आरोपियों को 2 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम
1. कार्तिक दास महंत, उम्र 23 वर्ष, निवासी भाठापारा चांपा
2. नारायण चौहान, उम्र 19 वर्ष, निवासी भाठापारा चांपा
3. मदन लाल बरेठ, उम्र 35 वर्ष, निवासी नयापारा चांपा – खरीददार

प्रकरण में समान जप्त
1 जला हुआ कॉपर वायर : लगभग 8 किलो
2 बिजली वायर
3 नकदी रकम : 750 रुपये
4 तार काटने का कटर

चोरी के इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि सत्यम चौहान, प्र.आर. सुनील सिंह, आरक्षक ईश्वरी राठौर, श्याम राठौर, गौरीशंकर राय, वीरेश सिंह एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!