भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़, जिला इकाई जांजगीर-चांपा की ब्लॉक स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई,,
संगठन विस्तार को लेकर हुई सार्थक चर्चा,,

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़, जिला इकाई जांजगीर-चांपा की ब्लॉक स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई,,
जांजगीर चाम्पा।रिपोर्ट कृष्ण टण्डन। जिले के नवागढ़ क्षेत्र में भीम रेजिमेंट का बैठक का आयोजन जिला उपाध्यक्ष मनीष कर्ष के नेतृत्व में किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक दिलीप कश्यप, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर, अति विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष जशवेन्द्र खूंटे एवं जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मणिशंकर अनंत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर इतवारी खूंटे, पूर्व जिला प्रभारी लकेश्वर खूंटे, लारेंस निराला, हितेंद्र, विक्की, साहिल, गुलशन भारद्वाज, सुरेन्द्र मनहर, कुलदीप मिरी, संजय कर्ष, सोनू, विक्रम साहू, दुर्गेश कश्यप, रितेश साहू, लिकेश कश्यप,राहुल रात्रे, भरत रात्रे,प्रशांत कश्यप, योगेश कश्यप, दिलीप बर्मन, प्यारेलाल खूंटे, युवराज यादव, राजेंद्र यादव, ऋषि सोनवानी, रोशन, नंदलाल खूंटे, पुष्पेंद्र, हेमन मनहर, दिलेश्वर चौहान एवं साहिल दिवाकर सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की एकजुटता, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।




