BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदगैजेट्सचंडीगढ़चेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधमतरीधार्मिकनई दिल्लीनवागढ़पटनापामगढ़प्रयागराजबतौलीबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़भिलाईभोपालमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाकुंभमहासमुंदमुंबईमैनपुररांचीराजनीतिराजस्थानरायगढ़रायपुररायपुर संभागलखनऊलाइफ स्टाइलविदेशव्यापारशिमलाशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहरियाणाहैदराबाद

कचहरी चौक में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन,प्रधानमंत्री का पुतला दहन,,

NEET पेपर लीक को लेकर युवाओ में काफी आक्रोश,,

कचहरी चौक में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन,प्रधानमंत्री का पुतला दहन

NEET पेपर लीक को लेकर युवाओ में काफी आक्रोश

जांजगीर-चांपा। ब्यूरो रिपोर्ट। दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज और अश्रुगैस के इस्तेमाल के विरोध में मंगलवार को जिला युवा कांग्रेस ने जांजगीर के कचहरी चौक में प्रदर्शन किया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला दहन किया। साथ ही देश की बिगड़ती व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका भी प्रतीकात्मक पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा युवाओं के हितों की रक्षा की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल जी,विधायक जांजगीर चांपा व्यास कश्यप जी, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस जी , पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा जी, पूर्व कार्यकारी ज़िलाध्यक्ष रमेश पगवार जी,जिला उपाध्यक्ष भगवान दास गड़ेवाल जी, नागेंद्र गुप्ता जी, ब्लाक अध्यक्ष राम विलास राठौर, सुनील साधवानी , सीमा शर्मा जी, अजीत सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर ,दुर्गा कुरे , राजू शर्मा जी,अरमान ख़ान जी ,युवा कांग्रेस से प्रदेश महासचिव गौरव सिंह जी, NSUI अध्यक्ष अंकित सिसोदिया,सुरेश देवगान, भूपेन्द्र यादव ,आकाश सिंह, गजेंद्र देवगान,अनिल देवागान,भीम देवगान,संस्कार राठौड़, समीर पांडे, जय सेवायक, राज सिंह,विनोद चक्रवर्ती, शुभंकर सिंह, लाला चौहान, सौमित्र सिंह,राजू साहू,वैभव सिंह,अजय वर्मा, राहुल भरदाज,राकेश जोशी ,अंशु रजक ,छोटू यादव, अनमोल महंत, शिवा कैवर्त,काजू गोपाल ,और बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे ।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!