क्राइमदेशबिलासपुर संभाग
जांजगीर के दुकानों से भारी मात्र में बनावटी डरावनी मुखौटा को पुलिस ने किया जप्त
सुरक्षा दृष्टि को ध्यान में रखते हुए डरावनी बिभिन्न प्रकारों के बनावटी मुखौटा लगभग 1200 नग को किया गया जप्त

जांजगीर चाम्पा । जांजगीर थाना को सूचना मिला की जांजगीर के कुछ दुकानो में विभिन्न प्रकार के डरावनी मुखौटा की बिक्री की जा रही है, जिससे पहनने से लोगो को डराया जा सकता है कि सूचना पर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया जाकर लगभग 1200 नग डरावनी मुखौटा को जप्त किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवम थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।





