बतौली

जिला स्तरीय युवा महोत्सव के रस्सा कस्सी में बतौली महाविद्यालय के छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मारी बाजी

“राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के रस्साकस्सी प्रतियोगिता में करेंगे सरगुजा का प्रतिनिधित्व”

बतौली- जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 11 दिसंबर को राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित खेल मैदान में किया गया था। खेल एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित युवा महोत्सव में शासकीय महाविद्यालय बतौली के छात्राओं ने 18 से 35 आयु वर्ग के रस्साकस्सी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते लखनपुर, लुण्ड्रा एवं उदयपुर के टीमों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकस्सी प्रतियोगिता में टीम ने बी. एससी. अंतिम वर्ष की छात्रा कविता पैकरा के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया। विजेता टीम प्रदेश की राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के रस्साकस्सी प्रतियोगिता में सरगुजा का प्रतिनिधित्व करेंगे। महाविद्यालय के खेल प्रभारी प्रो. तारा सिंह मरावी के मार्गदर्शन में बालिकाओं ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव में जीत का परचम लहराया।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि बी. एससी. अंतिम वर्ष की छात्रा कविता पैकरा के नेतृत्व में रस्साकस्सी टीम में बी. एससी. अंतिम वर्ष की मधुबाला सिदार, रश्मि लकड़ा, बी.ए. अंतिम वर्ष की शशिता एक्का, सीता पैकरा, पुष्पा लकड़ा, शशिप्रभा लकड़ा, बी. एससी. द्वितीय वर्ष की सुष्मिता तिग्गा, बी. एससी. प्रथम वर्ष की प्रणिमा पैकरा और बी.ए. प्रथम वर्ष की मनीषा लकड़ा ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान अर्जित किया। जिला स्तरीय रस्साकस्सी प्रतियोगिता में विजयी होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य बी. आर. भगत, प्रो. बलराम चंद्राकर, श्रीमती सुभागी भगत, सुश्री मधुलिका तिग्गा, जिवियन खेस्स, सुश्री शिल्पी एक्का, सुश्री सुमित्रा गिरि एवं श्रीमती कविता प्रजापति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभेच्छा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!