खैरागढ़ ।
विद्युत लाइन सुधारते समय करंट लगने से युवक की मौत

खैरागढ़ । जालबांधा थाना क्षेत्र के ग्राम राहुद में आज एक बड़ा हादसा घटित हुआ, जिसमें विद्युत लाइन सुधारते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय नरेश वर्मा, जो विद्युत विभाग में प्राइवेट ठेकेदार के मातहत काम करता था, ग्राम राहुद के एक घर की बिजली खराब थी। सुधार कार्य के दौरान नरेश वर्मा खंभे पर चढ़ा था, तभी करंट लगने से वह खंभे से नीचे गिर पड़ा और बुरी तरह घायल हो गया। युवक को तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से खैरागढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरेश वर्मा के निधन से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। नरेश वर्मा की पहचान उनके पिता शांतिलाल वर्मा के पुत्र के रूप में हुई है, और इस दर्दनाक घटना से उनके परिवार में भी गहरा शोक है।




