कोरबा

सतरेंगा रिसोर्ट में दो भालुओं दिखे विचरण करते, पर्यटकों में फैली दहशत

कोरबा सतरेंगा रिसोर्ट में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक दो जंगली भालू गार्डन क्षेत्र में घूमते नजर आए। वहां मौजूद पर्यटकों और कर्मचारियों ने डर के माहौल में घटना का वीडियो बना दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पास के जंगल से आए भालू देर तक गार्डन में घूमते और खेलते रहे। खासकर महिलाओं ने चिंता जताई कि रिसोर्ट परिसर में अक्सर रात को बिजली गुल हो जाती है और अंधेरे का फायदा उठाकर भालू भीतर घुस आते हैं। इसी कारण शाम 6 बजे के बाद गार्डन की गतिविधियां बंद करनी पड़ती हैं।

वन विभाग ने भालुओं की बढ़ती गतिविधियों की पुष्टि करते हुए बताया कि वे भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी इलाके तक चले आते हैं। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि गश्त बढ़ाकर भालुओं को जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!