जांजगीर-चांपा

अफरीद ग्राम पंचायत की सड़क बनी लोगों की मुसीबत,

अरविंद फैक्ट्री के मालवाहक वाहनों ने किया सड़कों का सत्यानाश ..

संवाददाता – लोकनाथ साहू / मनमोहन 

 

जांजगीर चांपा :- ग्राम पंचायत अफरीद मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो गयी है। यह सड़क मुड़पार , पचोरी , चोरिया तक जातीं हैं इस मार्ग से रोज अनगिनत ग्रामीण प्रतिदिन गुजरते हैं . जगह-जगह गड्ढे और जलजमाव के कारण इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है. जल जमाव से स्कूली बच्चों, यात्रियों, व्यापारियों और आम ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

 

बरसात में सड़क पर बने गड्ढे में पानी से भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

ज्ञात हो की अफरीद जाने के मार्ग में ही जमडी नाले के पास एक कारखाना अरविंद फैक्ट्री के नाम से संचालित है जिससे कारण बड़ी बड़ी मालवाहक वाहन सड़क की क्षमताओं से अधिक वज़न की मटेरियल्स लेकर इन सड़कों से अरविंद फैक्ट्री तक आती है जिसकी वजह से सड़कें धंस गया है , सड़कों का डामर उखड़ गया है, और सड़क जानलेवा खड्डे के रुप में परिवर्तित हो गये है। हर दिन आसपास ग्राम सोठी, हथनेवरा , पिपरदा से शासकीय हाईस्कूल विद्यालय में पढ़ने के लिए स्कूली विद्यार्थी इसी रास्ते से जान को जोख़िम में डालकर आते जातें हैं उपर से अरविंद फैक्ट्री में मटेरियल्स लेकर आने वालीं बड़ी मालवाहक वाहनों का आवागमन इस मार्ग में काफ़ी ज़्यादा बढ़ गया है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना भविष्य में घट सकती है।इतनी जर्जर स्थिति के बावजूद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है , ना ही ग्राम पंचायत अफरीद की सरपंच द्वारा इसको सुधारा जा रहा है,  ना ही कारखाना संचालक अरविंद फैक्ट्री के द्वारा सड़क की मरम्मत कराई जा रही है क्योंकि सबसे अधिक सड़कों की स्तिथि बड़ी मालवाहक वाहनों के आवागमन के कारण ही सड़क की दुर्गति हुई है . ग्राम पंचायत अफरीद के सरपंच द्वारा इस सड़क की समस्याओं को लेकर प्रशासन को अवगत कराना चाहिए और संचालित अरविंद फैक्ट्री के ऊपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 

संवाददाता – लोकनाथ साहू 

संपर्क सूत्र – 6262988543

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!