युवती से दुष्कर्म करने वाला झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

जांजगीर/बिलासपुर। बिलासपुर जिले की मस्तूरी पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म के मामले में झोलाछाप डॉक्टर सरजू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकोला गांव निवासी आरोपी सरजू साहू ने अपनी शादीशुदा होने की बात युवती से छिपाकर रखी थी। पीडि़ता तबीयत खराब होने पर आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज के लिए गई थी, जहां आरोपी ने उससे संपर्क बढ़ाया। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और 5 जनवरी 2024 को पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने कई बार युवती का यौन शोषण किया। जब युवती को आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली, तो उसने मस्तूरी थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर सरजू साहू को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया है।




