करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जांजगीर चांपा ज़िले के प्रवास के दौरान ग्राम हथनेवरा में हुआ आगमन , गांव के क्षत्रिय समाज से किया संवाद … तोमर बंधु का समर्थन से इन्कार

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जांजगीर चांपा ज़िले के प्रवास के दौरान ग्राम हथनेवरा में हुआ आगमन , गांव के क्षत्रिय समाज से किया संवाद … तोमर बंधु का समर्थन से इन्कार
जांजगीर चांपा। रिपोर्ट लोकनाथ साहू / मनमोहन। 7 दिसंबर को रायपुर में होने वाली महापंचायत में शामिल होने का न्यौता लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत बुधवार शाम को जांजगीर चांपा ज़िले के प्रवास के दौरान ग्राम हथनेवरा पहुंचे उनके आगमन पर ग्राम के क्षत्रिय समाज के युवा कार्यकताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

इस बीच डॉ शेखावत ने गांव के क्षत्रिय युवकों से महापंचायत के विषयों पर किया संवाद और बंजरग फ्यूल्स के संचालक बजरंग श्रीवास से विगत दिनों छत्तीसगढ़ क्रांति सेना द्वारा भगवान झूलेलाल पर दिये विवादित टिप्पणी और अपमान का जिक्र करते हुए रायपुर में होने वाली महापंचायत में जिले के सिंधी समाज को भी सम्मिलित होने का दिया निमंत्रण इस दरमियान करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखावत ने आठ सूत्रीय मांगों को दोहराते हुए सर्व क्षत्रिय समाज को महापंचायत में पहुंचने का आमंत्रण दिया और बताया की आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन माननीय सुप्रीम कोर्ट , महिला आयोग दिल्ली , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम पर भी सौंपा गया है।गुजरात से छत्तीसगढ़ पहुंचे डॉ राज शेखावत ने जांजगीर चांपा जिला के करणी सेना के पदाधिकारियों और क्षत्रिय समाज के लोगों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनका जिस तरह स्वागत हो रहा है उससे वे अभिभूत है.राज शेखावत ने कहा कि तोमर बंधु के ऊपर जो जांच चल रही है उस मामले में करणी सेना दखल नहीं देगी. इसकी जांच होनी चाहिए. कोर्ट से जो फैसला आएगा उसका सम्मान किया जाएगा. लेकिन जिस तरह से पुलिस के कुछ जवानों ने मानवाधिकार का हनन किया है और महिलाओ को अपमानित किया है, यह स्वीकार्य नहीं है.करणी सेना के अध्यक्ष ने कहा इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 7 दिसंबर को रायपुर में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है. उस दिन सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी. उन्होंने आगे कहा इस महापंचायत मे छत्तीसगढ़ के अलावा देशभर से क्षत्रिय समाज के लोग शामिल होंगे.
ग्राम हथनेवरा आगमन पर बंजरग फ्यूल्स के संचालक बजरंग श्रीवास , हरिहर सिंह , युवराज सिंह चंदेल , गिरधर सिंह , धनश्याम सिंह क्षत्रिय , दुर्गेश सिंह , आशु सिंह , वीरु सिंह एवं समस्त क्षत्रिय समाज काफ़ी संख्या में मौजूद थें।




