सूर्यवंशी समाज की एक दिवसीय महासभा रविवार को होगी आयोजित,सामाजिक चुनावी मुद्दों पर भी होगी चर्चा,,,
समाज के पदाधिकारियों ने समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों को अपील किया कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने के लिए,,

सूर्यवंशी समाज की एक दिवसीय महासभा रविवार को होगी आयोजित, सामाजिक चुनावी मुद्दों पर भी होगी चर्चा
जांजगीर चाम्पा। ब्यूरो रिपोर्ट। सूर्यवंशी समाज के तत्वावधान में एक दिवसीय महासभा का आयोजन ग्राम सुकली के केंद्रीय भवन में रविवार सुबह 11 बजे किया जाना है। इस महासभा में समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक एवं विकासात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से आगामी चुनाव को लेकर समाज की भूमिका, रणनीति एवं महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। महासभा में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा एवं महिला प्रतिनिधियों की सहभागिता रहने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता को मजबूत करने, संगठन को सशक्त बनाने तथा समाजहित में सामूहिक निर्णय लेने पर जोर दिया जाएगा। महासभा का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर उनकी आवाज को मजबूती देना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में समाज के हित में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।





