चर्चित शादी कांड : महज 16 दिन बाद फिर साथ आए मुस्कान और संत कुमार मंदिर में लिए सात फेरे,,
छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा चर्चित शादी कांड,,

चर्चित शादी कांड : महज 16 दिन बाद फिर साथ आए मुस्कान और संत कुमार मंदिर में लिए सात फेरे,,
छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा चर्चित शादी कांड,,
जांजगीर-चांपा। रिपोर्ट कृष्णा कुमार। जिले में हाल ही में चर्चा का विषय बनी मुस्कान और संत कुमार की कहानी ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है। जानकारी के अनुसार, शादी के मंडप में दूल्हे के कथित रूप से नशे में होने की बात कहकर विवाह से इनकार करने वाली मुस्कान ने लगभग 16 दिन बाद उसी संत कुमार के साथ मंदिर में विधि-विधान से सात फेरे लेकर विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपनी सहमति से विवाह किया है। वहीं, दोनों का दावा है कि शादी वाले दिन जो घटनाक्रम हुआ था, वह एक साजिश का हिस्सा था। हालांकि, इस दावे की अब तक किसी आधिकारिक या प्रशासन द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब है कि 23 जून को हुई यह शादी पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी थी। अब दोनों के विवाह के बाद यह मामला एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए साजिश संबंधी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, दोनों नवदंपति ने अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर दी है।




