सूर्यवंशी समाज के तत्वावधान में शिक्षादान फाउंडेशन ने आयोजित की निःशुल्क PSC कोचिंग प्रवेश परीक्षा,,

सूर्यवंशी समाज के तत्वावधान में शिक्षादान फाउंडेशन ने आयोजित की निःशुल्क PSC कोचिंग प्रवेश परीक्षा,,
जांजगीर-चांपा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। सूर्यवंशी समाज के तत्वावधान में शिक्षादान फाउंडेशन, जांजगीर द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क PSC कोचिंग हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा प्रवेश परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क PSC कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं शिक्षादान फाउंडेशन के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जसपाल दर्वेश (अध्यक्ष, केंद्रीय सूर्यवंशी समाज जांजगीर-चांपा, कोरबा, सक्ती एवं रायगढ़ परिक्षेत्र), संजय कुमार गढ़ेवाल (पूर्व अध्यक्ष, केंद्रीय सूर्यवंशी समाज), डॉ. सनत करियारे (शिक्षा सचिव, सूर्यवंशी समाज), श्रीमती विनीता मनोज प्रधान (संगठन सचिव, सूर्यवंशी समाज), रामनाथ खरे (अध्यक्ष, शिक्षादान फाउंडेशन), धनीराम रत्नाकर (संरक्षक), डॉ. महावीर विजर्सन (संयोजक, शिक्षादान फाउंडेशन), डॉ. मनोज प्रधान (सह संयोजक), डॉ. मकरम कमलाकर (संयुक्त सचिव), सनत टंडन (प्रसार सचिव) तथा महेश प्रधान (संगठन सचिव) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षादान फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन एवं कोचिंग उपलब्ध कराना है। यह पहल प्रतिभाशाली युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।



