भिलाई

भिलाई के कवि डॉ यशवंत यश सूर्यवंशी को मिला कविराज बलराम कारके सम्मान

जांजगीर अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव में हुआ सम्मान

छत्तीसगढ़ दुर्ग भिलाई के प्रतिष्ठित युवा ओजस्वी कवि डॉ यशवंत यश सूर्यवंशी को उनके साहित्य साधना हेतु कविराज बलराम कारके सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 29 मार्च 2025 को जांजगीर चाम्पा के समीप गौरव ग्राम सिवनी में अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।यह सम्मान जांजगीर के चर्चित साहित्यकार स्व. बलराम कारके की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन स्तर के साहित्यकार/साहित्यकारा को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। जिसमें दुर्ग भिलाई के प्रतिष्ठित ओजस्वी कवि डॉ यशवंत यश सूर्यवंशी का चयन किया गया। इस अवसर पर डॉ यशवंत यश सूर्यवंशी को पुष्प गुच्छ, श्रीफल,अंगवस्त्र, और प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ यशवंत यश सूर्यवंशी की इस उपलब्धि पर श्री ज्ञानदास,गुरवारी,मीयांश, यमीश, सरीता, सरोज, अजित, सुरेश पैगवार, गोवर्धन सूर्यवंशी, उमाकांत , ओमवीर करन आदि साहित्य प्रेमियों ने शुभकामनाएँ दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!