उज्जैन

सीएम मोहन यादव ने लिया भस्म आरती में हिस्सा, कहा- रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनाओं को मिलेंगे 1500 रुपए

उज्जैन  मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनाओं के लिए यह अच्छी खबर है कि राज्य सरकार उन्हें रक्षाबंधन के मौके पर 1250 रुपए के अलावा 250 रुपए अतिरिक्त देगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि इस राशि को बढ़ाकर आगामी समय में तीन हजार रुपए कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार की सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में हिस्सा लिया और पूजाअर्चना की। उन्होने कहा कि आज बाबा महाकाल ने भस्म आरती में अद्भुत कृपा की है। बाबा के आशीर्वाद से मध्य प्रदेश आगे बढ़ रहा है। हम समृद्धि के मार्ग पर निवेशकों को आमंत्रित कर रहे हैं। रविवार को मैं दुबई और स्पेन के सात दिवसीय दौरे पर जा रहा हूं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण का भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं प्रतिबद्ध हूं लाडली बहनों को प्रतिमाह दी जाने वाली राशि को धीरेधीरे करके तीन हजार रुपए तक पहुंचाएंगे। आज बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि अंतरित की जाएगी। रक्षाबंधन के पहले ढाई सौ रुपए की अतिरिक्त राशि के साथ 1500 रुपए बहनों के खाते में अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री यादव ने लाड़ली बहनाओं को दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी का वादा किया और कहा कि भाई दूज के बाद नवंबर के महीने से हर महीने 1500 रुपए की राशि बहनों के खाते में अंतरित करने का संकल्प पूरा होगा। राज्य में कांवड़ यात्रा के यात्री आते है और उनका विभिन्न क्षेत्रों से निकलना भी होता है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि उज्जैन सहित अन्य स्थानों पर आने वाले कांवड़ यात्रियों को जरूरी सुविधाएं सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। कांवड़ यात्री राज्य में जहां से प्रवेश करेंगे और जिस स्थान तक जाएंगे, उन्हें सरकार सुविधाएं देगी। बता दें कि राज्य में वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने लाड़ली बहनाओं को तीन हजार रुपए प्रतिमाह देने का ऐलान किया था। राज्य में एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनाएं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!